प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट स्नातक 2026 परीक्षा के सफल निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में पूरी साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां किसी भी प्रकार की फोटोकॉपी मशीन फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखने को कहा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों और वीडियो व्यवस्था की नियमित जांच करने तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम में सिग्नल अवरोधक उपकरण पर्याप्त रोशनी साफ खिड़कियां और अग्निशमन यंत्र सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल और कूड़ेदान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक उपचार किट और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस विभाग को समय से ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने बैरिकेडिंग और नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से फ्रिस्किंग क्षेत्र प्रवेश द्वार कंट्रोल रूम सिग्नल अवरोधक बायोमैट्रिक उपस्थिति वीडियो रिकॉर्डिंग और व्हीलचेयर सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में आईएएस प्रशिक्षु ज्योति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र राज कोषागार से अरविंद चौहान विद्युत विभाग से अमित आनंद और परीक्षा पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love