Spread the love

प्रदीप कुमार
बदरीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ धाम में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण को आय के साधन में बदलते हुए नगर पंचायत ने एक सराहनीय पहल की है। बीते वर्ष जहां करीब 230 टन कचरे का निस्तारण किया गया था वहीं इस वर्ष चारधाम यात्रा शुरू होने के मात्र एक सप्ताह में ही 8 टन अजैविक कचरे के निस्तारण से 84 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित की गई है। धाम की स्वच्छता का जिम्मा नगर पंचायत बदरीनाथ के पास है जो पैदल मार्गों सड़कों और शौचालयों की साफ-सफाई के साथ कूड़ा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था भी देखती है। नगर पंचायत द्वारा जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है। पर्यावरण मित्रों के सहयोग से जहां जैविक कचरे से खाद तैयार की जा रही है वहीं प्लास्टिक कचरे को ब्लॉक में परिवर्तित कर उसका विपणन किया जा रहा है। इस पहल से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि नगर पंचायत को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है। नगर पंचायत द्वारा अर्जित आय का उपयोग संसाधनों के विकास और अन्य आवश्यक कार्यों में किया जा रहा है। बदरीनाथ का यह मॉडल अब जनपद की अन्य नगर पालिकाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp