प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व और निर्देशन में पुलिस अग्निशमन स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आपदा प्रबंधन अग्नि सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर विशेष मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बुधवार को फायर सर्विस नरेंद्रनगर की टीम द्वारा उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सकों स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के संचालन उपयोग और रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद फायर यूनिट द्वारा खुले स्थान पर कृत्रिम आग लगाकर अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा देशभर में संचालित रोपवे परियोजनाओं के लिए आयोजित अर्द्धवार्षिक संयुक्त मॉक अभ्यास के तहत थाना कैम्पटी क्षेत्र स्थित कैम्पटी रोपवे पर विशेष संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में यात्रियों के फंसने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इस संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल कैम्पटी पुलिस राजस्व विभाग स्वास्थ्य विभाग फायर सर्विस रोपवे प्रबंधन और व्यापार मंडल ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रियों के सुरक्षित रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार का सफल प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल में तहसीलदार मौहम्मद शादाब एनडीआरएफ निरीक्षक लक्ष्मण थपलियाल वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलवंत सिंह जलाल डॉ.वृशिखा चौहान व्यापार मंडल प्रतिनिधि अशोक नौटियाल रोपवे प्रबंधन से योगेश चंद्र तथा फायर सर्विस से यशवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों की टीमें मौजूद रहीं। टिहरी पुलिस द्वारा आयोजित इन प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना तथा आमजन में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित और सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
Spread the love