Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल में वीडियो संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल द्वारा किया गया। उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी से संबंधित जानकारी देते हुए इसके मानव सेवा एवं आपदा प्रबंधन में योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा संगोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग लिया गया। कार्यक्रम के अंत में रेडक्रॉस से संबंधित एक वीडियो प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि रेडक्रॉस सोसाइटी प्राकृतिक आपदाओं एवं संघर्षों के दौरान किस प्रकार मानवीय सहायता एवं राहत कार्यों में भूमिका निभाती है। इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस का विषय मानवता में एकजुट पर आधारित रहा जिस पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा अपने विचार साझा किए गए और मानव सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp