प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियान प्रहार के तहत मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपितों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। उनके विरुद्ध संबंधित मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पहले आरोपित के कब्जे से एक स्कूटी में 76 पव्वे इम्पीरियल ब्लू विदेशी शराब बरामद की गई। आरोपित की पहचान सुनित उर्फ सुमित पुत्र सन्तोष निवासी ग्राम अतौरी थाना मेनाढेर जिला सम्भल उत्तर प्रदेश वर्तमान पता शिवाजी नगर आईडीपीएल क्षेत्र कोतवाली ऋषिकेश देहरादून के रूप में हुई। दूसरे आरोपित के पास से 42 टैट्रा पैक देशी अवैध शराब बरामद हुई। उसकी पहचान प्रभाकर पुत्र बीरु निवासी गंगाजली बस्ती कुंज गली खड़खड़ी के रूप में हुई। दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक नवीन नेगी कांस्टेबल श्रीकान्त ग्वाडी कांस्टेबल पवनीस कांस्टेबल शिवानन्द घिल्डियाल
Spread the love