प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों के तहत सोमवार को आर्मी कोडिया कैंप कोटद्वार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध यातायात नियमों महिला एवं बाल सुरक्षा मानव तस्करी तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक कमलेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट फर्जी एपीके लिंक केबीसी और लॉटरी फ्रॉड ओएलएक्स धोखाधड़ी फर्जी कॉल तथा अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कैडेट्स को सीईआईआर पोर्टल साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल 112 और 1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों सड़क सुरक्षा पॉक्सो एक्ट महिला सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में जागरूकता फैलाने और कानूनों का पालन करने की अपील की। पुलिस टीम ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराध और सामाजिक बुराइयों के प्रति सजग बनाना है ताकि वे सुरक्षित और जिम्मेदार समाज निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।
