प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट में वांछित एक वारंटी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त वेदप्रकाश को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार वारंटी का विवरण वेदप्रकाश निवासी धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी देहरादून उम्र 38 वर्ष पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार कांस्टेबल सितांशु सीआईयू
Spread the love