प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नरेंद्र नगर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र नरेंद्र नगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को आग से बचाव और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम ने नरेंद्र नगर की आवासीय बस्तियों में पहुंचकर लोगों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और प्राथमिक अग्निशमन उपायों की जानकारी दी। टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर विद्युत उपकरणों और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। इसके बाद ढालवाला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रिंटओपेक औद्योगिक इकाई का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों आपातकालीन निकासी मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। कर्मचारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। फायर सर्विस टीम ने कार्यक्रम के अंतर्गत फायर मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया। इसमें कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को फायर एक्सटिंग्यूशर के प्रयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। खुले स्थान पर कृत्रिम रूप से आग लगाकर अग्निशमन यंत्रों की सहायता से उसे नियंत्रित और बुझाने का प्रदर्शन किया गया जिससे लोगों को आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई का प्रशिक्षण मिला। टिहरी पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य आमजन और औद्योगिक इकाइयों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तैयार करना है।
Spread the love