प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली मुनिकीरेती एवं कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मुनिकीरेती पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी कृष्ण चंद निवासी ग्राम उडरी डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी को उत्तरकाशी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। वहीं कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस टीम ने स्कूटी चोरी के मामले में फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी दीपक निवासी फतेहपुर टांडा जीवनवाला जनपद देहरादून को कीर्तिनगर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुनिकीरेती और कीर्तिनगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
Spread the love