प्रदीप कुमार
तपोवन-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से टिहरी गढ़वाल पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस ने नगर पंचायत तपोवन के सहयोग से तपोवन क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान तपोवन तिराहा लक्ष्मण झूला तिराहा बालकनाथ क्षेत्र डेक्कन वैली और एसके इंटरनेशनल होटल के आसपास सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने का कार्य किया। इस दौरान ठेली फड़ और फेरी लगाने वाले लोगों का सत्यापन भी किया गया। वहीं अवैध रूप से ठेली और फड़ लगाकर सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण सड़क बाधित करना अथवा अव्यवस्था फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी
Spread the love