Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों तथा जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग की अध्यक्ष नीना अग्रवाल के आदेशों के क्रम में 15 मई 2026 से एक माह तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जजशिप रुद्रप्रयाग के सभागार में सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष नीना अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण ईंधन की बचत तथा सुरक्षित और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत कार्यालय आने-जाने के लिए यथासंभव सार्वजनिक परिवहन साइकिल अथवा पैदल आवागमन को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही अभियान के सफल संचालन के लिए आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील भी की गई। कार्यक्रम में सिविल जज एवं सचिव पायल सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिविल जज अमित कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ऋचा कोठियाल सहायक अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र सहित समस्त अभियोजन अधिकारी और जजशिप रुद्रप्रयाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp