प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड पौड़ी में पुलिस लाइन और जीएमवीएन पौड़ी में विशेष जागरूकता एवं टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस कर्मियों के साथ उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दीपिका ने उपस्थित लोगों को बताया कि टीबी की समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत टीबी मरीजों को निशुल्क जांच परामर्श दवाइयां और पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर के दौरान कुल 59 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई जबकि 48 लोगों के टीबी एक्सरे किए गए। इसके अलावा 4 लोगों के स्पूटम सैंपल भी लिए गए। इस मौके पर आरआई श्याम लाल वार्ड सदस्य संगीता रावत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रुति एसटीएस नीरज भंडारी एक्सरे टेक्नीशियन राहुल नेगी शशि नेगी अनीता नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Spread the love