प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सिद्धबली मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड मंजू ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को संदिग्ध और लावारिस हालत में घूमते हुए देखा। बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान और असहाय दिखाई दे रहे थे। मानवीय संवेदनशीलता और सतर्कता दिखाते हुए महिला होमगार्ड ने तत्काल इसकी सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार को दी। सूचना मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को सुरक्षित रेस्क्यू कर कार्यालय ले गई। वहां उनकी देखभाल करते हुए पूछताछ की गई। पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम कल्याण सिंह निवासी नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। उन्होंने जानकारी दी कि घरेलू और पारिवारिक विवाद के चलते वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे और पिछले कुछ समय से कोटद्वार क्षेत्र में भटक रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल नजीबाबाद पुलिस से संपर्क कर बुजुर्ग के पते और पहचान का सत्यापन कराया। इसके साथ ही परिजनों की जानकारी प्राप्त कर उनसे संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते परिजनों को बुजुर्ग के सुरक्षित होने की सूचना दी गई। कुछ समय बाद बुजुर्ग की पत्नी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था और स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने काउंसलिंग कर बुजुर्ग कल्याण सिंह को सकुशल उनकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक सुमन लता महिला कांस्टेबल विद्या मेहता होमगार्ड वाजिद और महिला होमगार्ड मंजू शामिल रहे।
Spread the love