श्रीनगर में मेन स्वीट पुल के पास चालक को झपकी आने से ट्रक पलटा बड़ी जनहानि टली
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर के श्रीकोट क्षेत्र में 27 मई 2025 को एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना मेन स्वीट पुल से लगभग 200 मीटर आगे GVK कॉलोनी मार्ग पर हुई,जब ट्रक संख्या UK14CA1818 अचानक दीवार से टकराकर सड़क पर पलट गया।ट्रक को बीरेंद्र,निवासी ग्राम बलसुंडी,पोस्ट उच्छा ढूंगी,रुद्रप्रयाग चला रहे थे और वे रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। चालक ने बताया कि उन्हें नींद की झपकी आ गई थी,जिससे ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गया।इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक को JCB मशीन की सहायता से हटाया गया और यातायात को सामान्य रूप से चालू रखा गया। मौके पर यातायात व्यवस्था लगातार बनाए रखी गई।
Spread the love