प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और नशा तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को करीब तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दिनेश पंत निवासी कोटद्वार के कब्जे से 62 पव्वे सोलमेट व्हिस्की तथा रोहित भाटिया निवासी काशीरामपुर कोटद्वार के कब्जे से 72 पव्वे सोलमेट ब्लैक व्हिस्की बरामद की। दोनों आरोपियों को दुर्गापुरी और डिग्री कॉलेज रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश पंत निवासी कोटद्वार रोहित भाटिया निवासी काशीरामपुर कोटद्वार पुलिस टीम कांस्टेबल कैलाश रावत कांस्टेबल अमित कुमार कांस्टेबल प्रेम सिंह कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह
Spread the love