Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा को शुरू हुए लगभग एक माह पूरा होने जा रहा है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ बदलते मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद चमोली प्रशासन और पुलिस की लगातार मॉनिटरिंग तथा ग्राउंड लेवल पर सक्रिय मौजूदगी के चलते यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने चमोली से श्री बद्रीनाथ धाम तक यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने संवेदनशील स्लाइडिंग जोन पहाड़ी कटिंग क्षेत्रों संकरे मार्गों और संभावित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। संबंधित विभागों बीआरओ एनएच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों पर चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में कार्य किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जेसीबी पोकलैंड हाइड्रा मलबा हटाने वाली मशीनें और पर्याप्त मैनपावर हर समय मौके के समीप तैयार रखे जाएं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मार्ग को न्यूनतम समय में दोबारा सुचारू किया जा सके। बीआरओ कैंप ज्योतिर्मठ में बीआरओ के कर्नल अंकुर महाजन के साथ बैठक कर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक खराब सड़क की मरम्मत और हाथी पर्वत के नीचे सड़क कटाव की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बीआरओ और एनएच अधिकारियों के साथ ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में आ रही दिक्कतों का स्थलीय निरीक्षण कर इसे शीघ्र दुरुस्त करने और यातायात संचालन को अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों यातायात कर्मियों और कर्मचारियों से संवाद कर श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार और सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था बैरियर व्यवस्था यातायात नियंत्रण और मेडिकल सहायता व्यवस्थाओं की भी गहन समीक्षा की गई। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे जहां भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने के उपरांत मंदिर क्षेत्र दर्शन व्यवस्था श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था पार्किंग स्थल कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए यात्रा को पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित और सुगम बताया। इस दौरान अधिकारियों ने श्री बद्रीनाथ धाम में पार्किंग व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया और यात्रियों को आने वाली समस्याओं तथा पार्किंग संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक माणा पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम प्रधान माणा धर्मेन्द्र चौहान पूर्व ग्राम प्रधान माणा पीताम्बर मोल्फा और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर यात्रा संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने माणा पार्किंग और घस्तोली पार्किंग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद श्री बद्रीनाथ थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें चारधाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य अनुशासित ड्यूटी और सराहनीय सेवा देने वाले जवानों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है बल्कि देवभूमि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए मित्र मार्गदर्शक और संकटमोचक की भूमिका भी निभा रही है। यात्रा मार्ग पर तैनात जवान दिन-रात कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डे उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक होशियार पंखोली पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु दक्ष शोखंद पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु दिवेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक चमोली राकेश भट्ट प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ देवेन्द्र रावत थानाध्यक्ष नवनीत भण्डारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp