प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। फायर सीजन के दौरान जनपद में आगजनी की घटनाओं में लगातार वृद्धि को देखते हुए सभी फायर सर्विस टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। आग लगने की प्रत्येक सूचना पर फायर यूनिट्स द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए लगातार मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात फायर स्टेशन पौड़ी को सूचना मिली कि कोटद्वार रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि जंगल की आग तेजी से पेट्रोल पंप और आसपास के आवासीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रही थी जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर सर्विस टीम ने तुरंत होजरील के माध्यम से प्रभावी फायर फाइटिंग करते हुए आग पर काबू पाया और आग को पूरी तरह बुझाकर संभावित खतरे को टाल दिया। इसके अतिरिक्त खांड्यूसैंण क्षेत्र के समीप जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। वहां आग तेजी से फैलते हुए निकट स्थित मकानों तक पहुंच चुकी थी। फायर टीम ने एमएफई के माध्यम से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग अत्यधिक क्षेत्र में फैली होने के कारण वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से लगातार प्रयास किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण प्राप्त कर उसे पूरी तरह बुझाया गया। फायर टीम में शमशेर सिंह सचिन रावत संजय सिंह अरशद पूजा और नीलम शामिल रहीं।
Spread the love