Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत टिहरी यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 21 मई 2026 को कोतवाली मुनिकीरेती क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक सफेद महिंद्रा एक्सयूवी 700 को रैश ड्राइविंग करते हुए रोका। जांच में वाहन के शीशों पर नियमों के विरुद्ध जेड ब्लैक फिल्म लगी मिली और वाहन पर MLA भी अंकित था। चालक को वाहन से नीचे उतारकर जांच की गई तो वह शराब के नशे में पाया गया। यातायात पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में यातायात पुलिस एवं कोतवाली मुनिकीरेती पुलिस के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp