प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड नरेंद्र नगर के अंतर्गत तहसील नरेंद्र नगर क्षेत्र के रा.ई.का.गुलर दोगी में एनडीआरएफ टीम द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एक दिवसीय आपदा सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 224 विद्यालय कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदाओं से बचाव प्राथमिक उपचार स्ट्रेचर के तात्कालिक निर्माण (इंप्रोवाइजेशन) के तरीके तथा खोज एवं बचाव कार्यों में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया जिसमें अध्यापक अध्यापिकाएं विद्यालय कार्मिक एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे। एनडीआरएफ टीम के टीम लीडर उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि कमांडेंट संतोष कुमार के दिशा-निर्देशों में 15वीं बटालियन एनडीआरएफ द्वारा टिहरी गढ़वाल जनपद में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 06.05.2026 से 23.05.2026 तक जनपद के विकासखंड चंबा एवं नरेंद्र नगर के विभिन्न चयनित स्थानों पर आपदा सुरक्षा एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक संतोष प्रसाद पुरोहित 15वीं एनडीआरएफ टीम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर द्वारा आपदा प्रबंधन के विभिन्न चरणों आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही वन विभाग के वन दरोगा डी.एस.भंडारी एवं वन बीट अधिकारी गुलर द्वारा वनाग्नि एवं जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत सिंह राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपदाओं के प्रति पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है तथा सभी को आपदा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
Spread the love