प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल। कुंभ मेला-2027 को दिव्य भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर की पैड़ी रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी क्षेत्र की पुनर्विकास आधारभूत संरचना विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड के माध्यम से स्वीकृत लगभग 194 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मेला अधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा स्थलीय निरीक्षण भी किया। बैठक में मेला अधिकारी ने परियोजनाओं के तकनीकी पहलुओं कार्यान्वयन से जुड़े विषयों एवं समयबद्ध प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य कुंभ मेला-2027 से पूर्व निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। हर की पैड़ी जीर्णोद्धार परियोजना के अंतर्गत लगभग 66.77 करोड़ रुपये की लागत से घाटों का निर्माण एवं नवीनीकरण वॉकवे निर्माण विद्युत एवं सौंदर्यीकरण कार्य श्रद्धालु सुविधाओं का विस्तार तथा सीवेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाएगी। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र जीर्णोद्धार एवं विकास परियोजना लगभग 58.39 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। इस परियोजना के तहत सड़क निर्माण वेंडिंग जोन पार्किंग व्यवस्था आधुनिक शौचालय पैदल मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा। उत्तर हर की पैड़ी विकास परियोजना के अंतर्गत लगभग 68.97 करोड़ रुपये की लागत से घाटों का पुनरोद्धार भीड़ प्रबंधन क्षेत्र वॉकवे सीवेज एवं ड्रेनेज सिस्टम पार्किंग विद्युत कार्य एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस परियोजना में पंतद्वीप चमगादड़ टापू सहित आसपास के घाटों को भी शामिल किया गया है। बैठक के बाद मेला अधिकारी ने हर की पैड़ी रोड़ीबेलवाला एवं दीनदयाल उपाध्याय पार्क से जुड़े आस्था पथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि घाटों को सुंदर सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाया जाए तथा निर्माण कार्यों के दौरान गंगा दर्शन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। साथ ही खड्डा पार्किंग क्षेत्र के सुधार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। मेला अधिकारी ने बेहतर यातायात एवं आवागमन प्रबंधन पर्याप्त बैठने की व्यवस्था आधुनिक शौचालयों की स्थापना तथा सुव्यवस्थित सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। इस दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती उप मेला अधिकारी मनजीत सिंह अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश महाप्रबंधक मनोज कुमार परियोजना प्रबंधक आशीष भट्ट एवं सुमित मलवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love