प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वनाग्नि रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने डीएफओ सर्वेश दुबे को निर्देशित करते हुए कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वन विभाग की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने फायर लाइन निर्माण ग्रामीणों एवं वन पंचायतों को जागरूक करने तथा त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में वनाग्नि नियंत्रण हेतु उपलब्ध संसाधनों उपकरणों एवं मानव संसाधन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर वन विभाग राजस्व विभाग पुलिस एवं ग्राम स्तर की समितियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखें ताकि किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एसडीएम चमोली आरके पाण्डेय सहित जनपद के सभी उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे।
Spread the love