Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा राष्ट्रव्यापी अभियान जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग चमोली के तत्वाधान में सुदूर ग्राम सभा मलारी में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान देव सिंह राणा ने की जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य रश्मि देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी अनिल प्रसाद सकलानी द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। शिविर में समाज कल्याण स्वास्थ्य शिक्षा पंचायती राज कृषि उद्यान पशुपालन एवं ग्राम्य विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गईं। सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारिका ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए जनसमुदाय को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की। क्या हैं पीएम जन-मन और धरती आबा अभियान पीएम जन-मन प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत सरकार की जनजातीय समुदायों विशेषकर विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के समग्र विकास हेतु संचालित महत्वपूर्ण पहलें हैं। पीएम जन-मन का उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय बस्तियों तक सुरक्षित आवास स्वच्छ पेयजल शिक्षा स्वास्थ्य सड़क दूरसंचार और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना है जबकि धरती आबा अभियान भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा से जनजातीय गांवों के सामाजिक आर्थिक और आधारभूत विकास को गति देने तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp