प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान एवं हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल में कार्यरत पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण अभियान की शुरुआत की गई। अस्पताल प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह पहल संस्थान के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के निर्देशन में शुरू की गई। संस्थान में पहले एमबीबीएस छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी जिसके बाद अब पर्यावरण मित्रों एवं स्वच्छता कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। अभियान के पहले दिन हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल में कार्यरत 103 से अधिक पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मियों की टेटनिस एवं हेपिटाइटिस वैक्सीनेशन चेस्ट एक्स-रे ब्लड जांच सहित विभिन्न आवश्यक चिकित्सकीय जांचें निःशुल्क कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान मनोरोग विभाग के चिकित्सकों द्वारा सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य लचीलापन एवं खुशहाली को बढ़ावा देना” विषय पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने कर्मियों को तनाव प्रबंधन मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। इस स्वास्थ्य परीक्षण अभियान में संस्थान के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। अस्पताल प्रशासन की इस पहल को पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों ने सराहनीय बताते हुए इसे उनके स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी दिन-रात मरीजों और अस्पताल परिसर की सेवा में जुटे रहते हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से न केवल बीमारियों की समय पर पहचान हो सकेगी बल्कि कर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान भविष्य में भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य मानसिक संतुलन और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा।
Spread the love