Spread the love

कोटद्वार में संदिग्ध मांस की सप्लाई करने वाले फरार अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने चंद घण्टों में किया गिरफ्तार।

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 28 मई 2025 को बबलू नेगी निवासी काशीरामपुर कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि एक व्यक्ति दिल्ली फार्म की तरफ से गौमांस लेकर आ रहा था जिस पर हमारे द्वारा मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया इस दौरान देवी रोड के पास मोटर साइकिल सवार फिसल कर गिर गया और उसके पीछे लदा मांस सड़क पर बिखर गया इस दौरान मोटर साइकिल सवार मौके से भाग निकला। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर करने के साथ अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जुटायी गई जानकारी व कुशल सुरागसी-पतारसी करने के पश्चात उक्त प्रकारण में संलिप्त फरार अभियुक्त अफजल कुरैशी,निवासी-बिजनौर को आज दिनांक 29 मई 2025 को दिल्ली फार्म कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।नाम पता अभियुक्त
अफजल कुरैशी,निवासी-ग्राम मुबारकपुर कलहेड़ी,थाना- नजीबाबाद जिला- बिजनौर यूपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp