प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 60 शिकायतें और समस्याएं दर्ज की गईं जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व भूमि विवाद विद्युत अतिक्रमण जलभराव पेयजल और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता द्वारा दर्ज कराई जा रही शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सविता चौहान ने ग्राम भगतनपुर आबिदपुर स्थित अपने प्लॉट पर पड़ोसी द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। वहीं ग्राम कांगड़ी की गली नंबर छह के निवासियों ने लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की मांग उठाई। राजपाल निवासी सहदेवपुर ने अपनी भूमि की पैमाइश कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि आसपास के काश्तकारों ने उनकी भूमि को तोड़कर अपने हिस्से में मिला लिया है। नरेंद्र अरोड़ा ने सलेमपुर गढ़मीरपुर सुमन नगर और पतंजलि योगपीठ के पास बहने वाली बरसाती नदी से उत्पन्न बाढ़ और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने शुभम विहार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन नाले का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़े होने की शिकायत भी दर्ज कराई। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में जल निकासी की समस्या मीरपुर मुवाजपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण और सड़क पर बह रहे नाली के पानी से हो रही परेशानी तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है उनमें संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शीर्ष प्राथमिकता के साथ गंभीरता से लिया जाए। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निस्तारण किया जाए। समीक्षा में पाया गया कि 36 दिन से अधिक समय से कई शिकायतें लंबित हैं। एल-1 स्तर पर 566 और एल-2 स्तर पर 128 शिकायतें लंबित मिलीं जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा और चेतावनी दी कि लंबित शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.लालित नारायण मिश्र अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता अपर उपजिलाधिकारी हरगिरी एसएलओ आकाश जोशी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत स्वजल नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
Spread the love