प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके चलते नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इन्हीं निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में 30 मई 2026 को कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस सीआईयू और एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा गुजराडा रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07 CD 3293 पिकअप लोडर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 100 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी बियर बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उक्त अवैध शराब को यात्रा मार्ग के साथ-साथ धनोल्टी और कानाताल जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने वाहन चालक अक्षय सिंह पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम कमगारपुर थाना मंडावली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी महादेवपुरम निकट व्हाइट हाउस डेंसो चौक सिडकुल हरिद्वार उम्र 28 वर्ष को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाली नरेंद्रनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी अक्षय सिंह पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम कमगारपुर थाना मंडावली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी महादेवपुरम निकट व्हाइट हाउस डेंसो चौक सिडकुल हरिद्वार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 100 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी बियर तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या UK07 CD 3293 पिकअप लोडर बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशवंत खत्री हेड कांस्टेबल रामकुमार हेड कांस्टेबल दीपक गॉड उपनिरीक्षक ओमकांत अपर उपनिरीक्षक सुंदर हेड कांस्टेबल विकास सैनी कांस्टेबल आशीष नेगी तथा अपर उपनिरीक्षक कपिल शामिल रहे। टिहरी पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अवैध शराब नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी सख्त और निरंतर रूप से जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Spread the love