प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रही एक महिला श्रद्धालु का रास्ते में खोया कीमती मोबाइल फोन घांघरिया पुलिस की तत्परता और प्रयासों से बरामद हो गया। मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालु ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। जानकारी के अनुसार रंजीत कौर बराड़ निवासी बरनाला (पंजाब) श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रही थीं। यात्रा मार्ग में उनका कीमती आईफोन 11 प्रो कहीं गुम हो गया। मोबाइल खोने का पता चलते ही वह काफी परेशान हो गईं क्योंकि फोन में उनकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ यात्रा की कई यादगार तस्वीरें भी सुरक्षित थीं। मोबाइल की तलाश में परेशान महिला श्रद्धालु घांघरिया पुलिस चौकी पहुंचीं और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मोबाइल की खोज शुरू कर दी और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों के लगातार प्रयास और सूझबूझ के चलते काफी मशक्कत के बाद खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद मोबाइल को विधिवत महिला श्रद्धालु को सौंप दिया गया। अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर महिला श्रद्धालु के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता संवेदनशीलता और सहयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। महिला श्रद्धालु ने कहा कि मोबाइल में उनकी महत्वपूर्ण जानकारी और यात्रा की यादें सुरक्षित थीं जिन्हें वापस पाना उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। इस सराहनीय कार्य में हेड कांस्टेबल देव प्रकाश कांस्टेबल राहुल सिंह तथा पीआरडी विनोद लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सक्रियता और समर्पण के कारण खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित उसके स्वामी तक पहुंच सका। चमोली पुलिस ने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहायता और सुविधा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है तथा पुलिस हर परिस्थिति में यात्रियों की मदद के लिए तत्पर रहती है।
Spread the love