प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय से जारी गैरजमानती वारंटों की तामील करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैरजमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने नवल किशोर निवासी कोटद्वार तथा सोनू निवासी लोकमणिपुर कोटद्वार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा लंबे समय से न्यायालय में वांछित चल रहे दीपचन्द्र कुकरेती निवासी कोटद्वार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों वारंटियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।गिरफ्तार वारंटी नवल किशोर निवासी कोटद्वार सोनू निवासी लोकमणिपुर कोटद्वार दीपचन्द्र कुकरेती निवासी कोटद्वार पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल उपनिरीक्षक बेद प्रकाश हेड कांस्टेबल बृजमोहन भट्ट कांस्टेबल अनिल राणा कांस्टेबल रविन्द्र भट्ट कांस्टेबल प्रेम कांस्टेबल
Spread the love