प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 60 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जो पेयजल पुनर्वास मुआवजा पेंशन सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेंशन प्रकरण गंभीरता से ले, इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अन्यथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम व पो.ओ.रंगड़ गांव तहसील धनोल्टी के सौंग बांध प्रभावित एवम विस्थापित विकास समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सचिव बलबीर सिंह सहित सभी पद्धाधिकारियों द्वारा सौंग बाँध परियोजना के प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों को पूर्ण मुआवजा पुनर्वास एवं अन्य देय लाभ प्रदान किए जाने की मांग की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं का निदान का आश्वासन तथा सम्बन्धितों को आवश्यक करने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद चम्बा सभासद शक्ति प्रसाद जोशी द्वारा चम्बा में पुरानी टिहरी रोड़, ऋषिकेश रोड़ व धरासू रोड़ की जीर्ण शीर्ण दशा को ठीक कराये जाने की मांग पर एनएच व बीआरओ को आवश्यक कार्यवाही करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चम्बा के मुख्य गेट के समीप व शिव मन्दिर मोड़ ब्लाक रोड़ से मसूरी रोड़ को जोड़ने वाले मोड़ पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा इण्टरलॉक टाइल पैंच न लगावाये जाने व सड़क की स्थिति बहुत ही खराब होने के शिकायत पर लोनिवि चम्बा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। तहसील जाखणीधार ग्राम गराकोट प्रधान रीना देवी द्वारा उनकी ग्राम सभा में जेजेएम योजना के तहत कुछ घरों में पेयजल कनेक्शन नही होने से पेयजल की दिक्कत हो रही है सभी घरों को जेजेएम के तहत कनेक्शन दिलाए जाने की मांग पर ईई जल निगम चम्बा को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। तहसील कण्डीसौड़ के ग्राम रत्नौगाढ निवासिनी कौशा देवी का मकान दुकान आलवेदर रोड़ में अधिग्रहण हो जाने के बाद अभी तक मुआवजा न मिलने के शिकायत पर बीआरओ एसएलएओ को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत बागी की सदस्य दर्शनी रावत द्वारा रानीचौरी नकोट मोटर मार्ग निर्माण से बादशाहीथौल रानीचौरी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर लोनिवि चरबा को तत्काल पैदल मार्ग ठीक करवाने जिला पंचायत क्षेत्र बागी वार्ड-18 के अन्तर्गत भैतोंगी सेरा से बौराडी तक पड़ने वाली राइजिंग लाइन कई जगह से रास्तों में खुले में दिखाई दे रही है जिससे सम्बन्धित क्षेत्र के ग्रामीणों एवं पशुओं को खेतों में आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिस पर सम्बधित विभागों को समयान्तर्गत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में सीडीओ वरुणा अग्रवाल एडीएम शैलेंद्र नेगी एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सीएमओ डॉ.श्याम विजय आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love