Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा-2026 एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने कोतवाली कैंपटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मसूरी बैंड से नैनबाग-डामटा चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा यातायात प्रबंधन पुलिस सहायता केंद्रों पार्किंग स्थलों तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चौकी नैनबाग के लिए नवआवंटित भूमि का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाली कैंपटी के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर अभिलेखों मालखाना हवालात सीसीटीएनएस कार्यों महिला हेल्प डेस्क शिकायत पंजिका आपदा एवं यात्रा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों तथा कार्यालयीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण जनसुनवाई की गुणवत्ता तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। यात्रा मार्गों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं यातायात प्रबंधन पार्किंग स्थलों पुलिस सहायता केंद्रों ड्यूटी प्वाइंटों तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। एसएसपी ने यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें यात्रा अवधि के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता विनम्र व्यवहार और त्वरित प्रतिक्रिया बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था संस्कृति और पर्यटन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुविधा और यात्रा को सुगम बनाना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्गों पर यातायात को निर्बाध और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। संभावित जाम वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। जीवन आश्रम मोड़ पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए वहां पुलिस ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को पुलिस की उपस्थिति सहयोग एवं सुरक्षा का सकारात्मक अनुभव होना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कोतवाली कैंपटी क्षेत्र के अंतर्गत चौकी नैनबाग के लिए नवआवंटित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति सीमांकन आधारभूत सुविधाओं और प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस भूमि पर विकसित होने वाली पुलिस चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आमजन एवं यात्रियों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि टिहरी पुलिस चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। जनपद पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक को सुरक्षित सहज और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp