प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस चौकी बछेलीखाल को सूचना प्राप्त हुई कि इंटर कॉलेज बछेलीखाल के पास एक मैक्स बुलेरो पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बछेलीखाल उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि बुलेरो पिकअप वाहन संख्या यूए07पी-6937 जो सोनप्रयाग से चारधाम यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या यूके14सीए-4694 से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन चालक की पहचान रुस्तम सिंह निवासी ग्राम खालसी थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे। दुर्घटना में चार यात्रियों को सामान्य चोटें एवं खरोंचें आईं। एक यात्री कुमारी आरती (17 वर्ष) निवासी वेस्ट विनोद नगर शकरपुर दिल्ली के दाहिने कंधे में चोट आने तथा अत्यधिक दर्द की शिकायत होने पर पुलिस द्वारा तत्काल सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी उपचार के लिए भेजा गया। अन्य घायलों को पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपलब्ध मेडिकल किट से प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा सुरक्षित रूप से अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। टिहरी पुलिस द्वारा दुर्घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया तथा यातायात को सुचारु बनाए रखा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है। टिहरी पुलिस ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस लगातार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल पुलिस चौकी बछेलीखाल की टीम
Spread the love