Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संगम व्यू पॉइंट रुद्रप्रयाग में बृहद वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर उपवन संरक्षक रुद्रप्रयाग रजत सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Inspired by Nature for Climate, For Our Future” के अंतर्गत संगम व्यू पॉइंट क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं आमजन ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने उनकी देखभाल करने तथा नदियों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही जवाड़ी बाईपास से संगम व्यू पॉइंट तक विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान एकत्रित कूड़े-कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए भेजा गया। स्थानीय दुकानदारों यात्रियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विश्व पर्यावरण दिवस की जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे जनपद में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक का दैनिक दायित्व बनना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा यात्रियों से यात्रा के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत एसडीओ दिवाकर पंत सहित वन विभाग पुलिस जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp