Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सलमान नामक युवक के खिलाफ उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी लंबे समय तक पुलिस से बचता रहा जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार की जा रही तलाश के दौरान 6 जून 2026 को पुलिस ने नामजद आरोपी सलमान को थाना परिसर गंगनहर रुड़की से हिरासत में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सलमान पुत्र इसरार निवासी लाठर देवा शेख थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष। पुलिस टीम: मनसा ध्यानी एवं बलराम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp