प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को नई टिहरी स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था तथा संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में मशीनों के सुरक्षित भंडारण रिकॉर्ड के रख-रखाव सीसीटीवी निगरानी प्रणाली प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एफएलसी हॉल डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में चल रहे आवश्यक मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए ताकि सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो सके और किसी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी भाजपा प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल कांग्रेस प्रतिनिधि गबर सिंह मनीष पंत निर्वाचन कार्यालय से जवाहर सिंह अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान जयेंद्र पंवार सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love