प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों सरकारी विभागों के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। बैठक में जनपद स्तर पर फाइनेंशियल इन्क्लूजन सैचुरेशन कैंप के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना और रूपरेखा पर चर्चा की गई। वित्तीय सेवाएं विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार की सभी 318 ग्राम पंचायतों में 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक फाइनेंशियल इन्क्लूजन सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ते हुए वित्तीय समावेशन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना है। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में पात्र व्यक्तियों को बैंक खाते खोलने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा डिजिटल बैंकिंग आधार सीडिंग नामांकन सीकेवाईसी पुनः केवाईसी तथा अन्य बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी पात्र परिवार बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से वंचित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा वित्तीय समावेशन के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों और बैंकों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। लीड बैंक प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने जनपद के सभी बैंकों से इस महत्वाकांक्षी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी बैंक इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें। बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love