Spread the love

सोनप्रयाग में होटल से 8 लाख की चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 26 मई 2025 को कोतवाली सोनप्रयाग पर पंजीकृत भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियोग में विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त तनुज चौहान पुत्र शैलेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम डांगी,मनारस्यूं,जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार करने के बाद गत दिवस न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी जिला चमोली भेजा गया है।बताते चलें कि शिकायतकर्ता अंकित गैरोला संचालक होटल ऑल इण्डिया यात्री विश्राम गृह,ग्राम त्रियुगीनारायण,थाना सोनप्रयाग ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत दी गयी कि उनके होटल में काम करने वाले तीन युवकों द्वारा उनके होटल से 8 लाख की नगदी व जरूरी दस्तावेज चोरी करने की तहरीर पर उपरोक्तानुसार अभियोग पंजीकृत होने पर विवेचना के दौरान यह गिरफ्तारी हुई है। अन्य अभियुक्तों की धर पकड़ जारी है।पुलिस टीम का विवरण,उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह,मुख्य आरक्षी मनोज,आरक्षी संदीप सिंह,कोतवाली सोनप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp