प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। धर्मपुर विधानसभा के केदारनगर मंडल में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रवास के दौरान विभिन्न जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों गोरखा समाज मातृशक्ति तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विकसित भारत के संकल्प केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत धर्मपुर विधायक विनोद चमोली सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व सैनिकों एवं सम्मानित नागरिकों के साथ आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस दौरान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में पूर्व सैनिकों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण अनुशासन सेवा और समाज के प्रति पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें देश की प्रेरक शक्ति बताया। गोरखा समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में समाज की वीरता राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया तथा राष्ट्रहित में समाज की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। महिला जनसंपर्क बैठक में मातृशक्ति के साथ संवाद करते हुए महिला सशक्तिकरण जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया। इसके अलावा केदारनगर मंडल में आयोजित टिफिन बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास सुशासन आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय अभियान है जिसे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनसंवाद और जनसंपर्क के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर देश विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा इस लक्ष्य की प्राप्ति में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
Spread the love