प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार अग्रणी बैंक कार्यालय नई टिहरी द्वारा विकासखंड चंबा के सभागार में वित्तीय समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा री-केवाईसी सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अन्य लोगों को भी इनके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद की सभी 1049 ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे जागरूकता एवं सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना तथा उन्हें बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ना है। कैंप के दौरान विभिन्न योजनाओं की पात्रता लाभ आवेदन प्रक्रिया तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी भी विस्तार से साझा की गई। उपस्थित लोगों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए सुरक्षित बचत बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण सहायक खंड विकास अधिकारी चंबा जंगी लाल आर्य ब्लॉक मिशन मैनेजर चंबा चन्द्र मोहन उनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कैंप में लगभग 120 लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनका लाभ लेने के लिए रुचि व्यक्त की।
Spread the love