प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। जनता दरबार में तहसील टिहरी के ग्राम चवादन्त पोस्ट बीपुरम निवासी रविन्द्र सिंह चौहान ने खेमड़ा-कुंडाली मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए तालाब से उनके मकान को खतरा उत्पन्न होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वीएमएम कॉलेज बुरांसवाड़ी (चम्बा) के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के पंजीकरण एवं शैक्षणिक अभिलेखों की जांच की मांग उठाई। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व में प्रशिक्षु आईएएस की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम जाख के ग्रामीणों ने गांव की गौचर भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा बिना समुचित जांच-पड़ताल के पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की अनुमति दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी टिहरी को तत्काल जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रानीचौरी-साबली निवासी विजलदास ने अपने आवास के निकट स्थित दो चीड़ के पेड़ों से मकान को खतरा होने तथा बंदरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग रखी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नरेंद्रनगर वन प्रभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बौराड़ी स्थित मिलन केंद्र के समीप कुछ लोगों द्वारा नालियां बंद किए जाने के कारण सड़क पर मलबा जमा होने की शिकायत स्थानीय दुकानदारों एवं निवासियों द्वारा की गई। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षु आईएएस ज्योति लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर उसी दिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता दरबार में स्थानीय नागरिकों के साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Spread the love