Spread the love

पौड़ी एसएसपी ने तीन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद तीसरा स्टार लगाकर बधाई दी

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त 3 उप निरीक्षकों उपनिरीक्षक उमेश कुमार,उप निरीक्षक विनोद कुमार व उपनिरीक्षक लाखन सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुयी। आज दिनांक 2 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा पीपिंग सेरेमनी के दौरान उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने वाले तीनों कार्मिकों के कंधो पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,साथ ही उनको अपनी जिम्मेदारियां के प्रति और अधिक समर्पित भाव से ड्युटियों का निर्वहन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा भी मौजूद रहकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए तीनों कार्मिकों को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp