Spread the love

महिला पर हमला कर महिला की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 31मई 2025 को रात्रि में कोतवाली पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि बस अड्डा पौड़ी के रैन बसेरे के नीचे रहने वाली एक महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट व डंडे से मारकर घायल कर दिया है। इस सूचना पर पुलिस टीम बस अड्डे पर मौके पर पहुंची जहां से घायल महिला को पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी में इलाज हेतु दाखिल कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति को देखते हुए श्रीनगर रेफर व श्रीनगर से घायल महिला को दून अस्पताल रैफर किया गया।इस संबंध में कोतवाली पौड़ी पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। दिनांक 1 जून 2025 को कोतवाली नगर देहरादून से उक्त महिला के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि दौराने इलाज महिला की मृत्यु हो गई है। जिसके पश्चात उक्त मुकदमें हत्या से संबंधित धारा की बढ़ोत्तरी की गई। जानलेवा हमला कर महिला की हत्या कारित करने की इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा इस घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए कुशल पतारसी सुरागसी व आसपास से जुटाई गयी जानकारी कर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त की पहचान कर अभियुक्त पवन रावत को पौड़ी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के पश्चात जेल भेज दिया गया है। पूछताछ का विवरण पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया की वह रैन बसेरे में सो रहा था उक्त महिला द्वारा रात्रि में उसे गाली गलौज की गई जिस पर मेरे द्वारा गुस्से में आकर ईट व डंडे से महिला पर हमला कर दिया। मृतका का नाम पता,लक्ष्मी देवी उर्फ गणेशी (उम्र 65 वर्ष) पुत्री गब्बर सिंह,निवासी बरसूडी पौड़ी। नाम पता अभियुक्त,पवन रावत पुत्र रोशन रावत,निवासी ग्राम कूयाडी नैटा पांवों पौड़ी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp