Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को टिहरी क्षेत्र के बौराडी में प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण कर खेल सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल अवसंरचना के विकास से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। युवाओं को बेहतर खेल संसाधन उपलब्ध कराने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp