Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में संचालित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में कोतवाली कीर्तिनगर की चौकी दुगड्डा तथा थाना मुनि की रेती की चौकी शिवपुरी क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों युवाओं छात्र-छात्राओं दुकानदारों एवं पर्यटकों को एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब मादक पदार्थों और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक मानसिक सामाजिक और आर्थिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा अपने परिवार मित्रों और समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प कराया गया। साथ ही पुलिस ने अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा सके। स्थानीय नागरिकों छात्र-छात्राओं दुकानदारों और पर्यटकों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। टिहरी पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक स्वस्थ सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp