प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा में आयोजित भव्य प्रबुद्ध वर्ग बैठक में बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया बैठक में संरक्षक अनूप श्री पांथरीएवं उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 12 वर्ष की उपलब्धियां पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया व उनकी दीर्घायु जीवन की कामना की गई अनूप श्री पांथरी ने कहा विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास विश्वास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं आज विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की और आत्मविश्वास और दृढ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय हमारे लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जाता है एवं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जन नेता बनने पर बार एसोसिएशन श्रीनगर उन्हें हार्दिक बधाई देती है उपरोक्त प्रबुद्ध वर्ग बैठक में समस्त अधिवक्ताओं द्वारा माननीय सांसद अनिल बलूनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया एवं विधानसभा श्रीनगर में डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा कराए गए ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया गया एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया गया एवं सांसद अनिल बलूनी द्वारा गढ़वाल लोकसभा में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्य एवं राजकीय जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की स्थापना हेतु अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए की धनराशि जारी करने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी पूर्व महासचिव विकास पंत महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत सहसचिव देवी प्रसाद खरे नितेश भारती अनुपम गोयल राखी राय राजेश जैन आनंद सिंह बुटोला आरपी थपलियाल गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत जिला प्रभारी नलिन भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पैनूली सीमा भंडारी मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
बार एसोसिएशन श्रीनगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर जताया आभार
