प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप 16 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारी तथा बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में वादी गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में शामिल चौथे निहंग यात्री को 17 जून को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई। प्रकरण में शामिल चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीन आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी और पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपितों में जसनप्रीत सिंह निवासी सोहाना मोहाली (पंजाब) अजय सिंह निवासी सोहाना मोहाली (पंजाब) सतविंदर सिंह निवासी कुबड़ा एसएएस नगर मोहाली (पंजाब) तथा मनप्रीत सिंह निवासी सोहाना मोहाली (पंजाब) शामिल हैं।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार तलवारें तथा दो मोटरसाइकिल संख्या PB-65BK-3889 और PB65BE4296 बरामद की हैं।
ऑपरेशन प्रहार के तहत चमोली पुलिस की कार्रवाई तीन व्यक्तियों का चालान
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली चमोली पुलिस ने लोगों के साथ अभद्रता करने तथा चेकिंग के दौरान वाहन में हॉकी स्टिक आदि पाए जाने पर परविंदर सिंह परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह निवासी जरकपुर चंडीगढ़ के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुसाईं उपनिरीक्षक दिनेश पंवार हेड कांस्टेबल दान सिंह हरेंद्र सिंह प्रदीप बहुखंडी प्रकाश कंडवाल राकेश कुमार तथा कांस्टेबल मनवीर सिंह शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप 16 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारी तथा बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में वादी गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में शामिल चौथे निहंग यात्री को 17 जून को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई। प्रकरण में शामिल चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीन आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी और पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपितों में जसनप्रीत सिंह निवासी सोहाना मोहाली (पंजाब) अजय सिंह निवासी सोहाना मोहाली (पंजाब) सतविंदर सिंह निवासी कुबड़ा एसएएस नगर मोहाली (पंजाब) तथा मनप्रीत सिंह निवासी सोहाना मोहाली (पंजाब) शामिल हैं।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार तलवारें तथा दो मोटरसाइकिल संख्या PB-65BK-3889 और PB65BE4296 बरामद की हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत चमोली पुलिस की कार्रवाई तीन व्यक्तियों का चालान
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली चमोली पुलिस ने लोगों के साथ अभद्रता करने तथा चेकिंग के दौरान वाहन में हॉकी स्टिक आदि पाए जाने पर परविंदर सिंह परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह निवासी जरकपुर चंडीगढ़ के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुसाईं उपनिरीक्षक दिनेश पंवार हेड कांस्टेबल दान सिंह हरेंद्र सिंह प्रदीप बहुखंडी प्रकाश कंडवाल राकेश कुमार तथा कांस्टेबल मनवीर सिंह शामिल रहे।