बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को निःशुल्क कोचिंग
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखंड दुगड्डा के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से चयनित 50 मेधावी छात्राओं के लिए भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान,गणित एवं जीवविज्ञान विषयों में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा 15 दिवसीय आवासीय एवं गैर-आवासीय कोचिंग कार्यक्रम प्रारंभ किया गया,जिसकी शुरुआत आज 3 जून 2025 को विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से की गयी।वित्तीय वर्ष 2025-26 में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत जनपद पौड़ी के विकासखंड दुगड्डा में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित मेधावी बालिकाओं को आईआईटी व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी जा रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है तथा एक समर्पित समिति का गठन भी किया गया है।कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 14 बालिकाओं के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा की भी व्यवस्था की गई है,इन सभी छात्राओं को शिक्षा,आवास,भोजन एवं आवश्यक शैक्षिक सामग्री निःशुल्क प्रदान की जा रही है,जबकि जबकि अन्य छात्राएं गैर-आवासीय रूप में भाग ले रही हैं।खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित कुमार चंद को इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।साथ ही शिक्षा विभाग को कुल ₹3,00,000 रुपये तीन लाख मात्र की राशि उपलब्ध करायी गयी है,जिससे छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक संसाधन प्रदान किए जा सकें।यह पहल न केवल बालिकाओं को उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगी,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगी।
Spread the love
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को निःशुल्क कोचिंग
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखंड दुगड्डा के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से चयनित 50 मेधावी छात्राओं के लिए भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान,गणित एवं जीवविज्ञान विषयों में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा 15 दिवसीय आवासीय एवं गैर-आवासीय कोचिंग कार्यक्रम प्रारंभ किया गया,जिसकी शुरुआत आज 3 जून 2025 को विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से की गयी।वित्तीय वर्ष 2025-26 में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जनपद पौड़ी के विकासखंड दुगड्डा में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित मेधावी बालिकाओं को आईआईटी व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी जा रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है तथा एक समर्पित समिति का गठन भी किया गया है।कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 14 बालिकाओं के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा की भी व्यवस्था की गई है,इन सभी छात्राओं को शिक्षा,आवास,भोजन एवं आवश्यक शैक्षिक सामग्री निःशुल्क प्रदान की जा रही है,जबकि जबकि अन्य छात्राएं गैर-आवासीय रूप में भाग ले रही हैं।खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित कुमार चंद को इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।साथ ही शिक्षा विभाग को कुल ₹3,00,000 रुपये तीन लाख मात्र की राशि उपलब्ध करायी गयी है,जिससे छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक संसाधन प्रदान किए जा सकें।यह पहल न केवल बालिकाओं को उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगी,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगी।