प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद के बणासी गांव में 66 वर्षीय महिला की गुलदार के हमले में मृत्यु के बाद जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने क्षेत्र में व्यापक निगरानी और सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। घटना के बाद वन विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं तथा गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। डीएफओ महातिम यादव ने प्रभावित गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है और सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। डीएफओ ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी सुभाष घिल्डियाल के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में 10 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं तथा उसे पकड़ने के उद्देश्य से 4 पिंजरे स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी भी की जा रही है, ताकि गुलदार की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान में ट्रैंकुलाइजिंग (बेहोश करने) वाली विशेषज्ञ टीम निगरानी दल तथा विभागीय शूटर तैनात किए गए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरत रही हैं। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल की ओर अकेले न जाएं समूह में आवागमन करें तथा किसी भी स्थान पर गुलदार दिखाई देने या उसकी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जनहानि की संभावनाओं को रोका जा सके।
Spread the love