प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड सरकार के वन पर्यावरण विधायी एवं संसदीय कार्य निर्वाचन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड नरेंद्रनगर के ग्राम थान एवं डाबरखाल में ग्रामीण भ्रमण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा विकास और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्रवासियों से अपनी भूमि से जुड़े रहने तथा अधिक से अधिक खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि केवल आजीविका का सशक्त माध्यम ही नहीं बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध परंपरा और आत्मनिर्भरता का आधार भी है। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभिन्न लघु विकास एवं जनहितकारी कार्यों हेतु विधायक निधि से 13 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नरेंद्रनगर-टिहरी हाईवे स्थित ग्राम थान बिड़ोन में स्थापित 3K जैविक आउटलेट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने आउटलेट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पहाड़ी दालों मसालों जूस एवं अन्य स्थानीय जैविक उत्पादों का अवलोकन किया। मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए कि उत्पादों की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी पैकेजिंग भी आकर्षक एवं आधुनिक हो ताकि बाजार में उनकी बेहतर पहचान बने और बिक्री में वृद्धि हो सके। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए महिला समूहों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि ग्रामीण कृषकों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित जैविक एवं पारंपरिक पहाड़ी उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस आउटलेट की स्थापना की गई है। इससे स्थानीय उत्पादों को स्थायी बाजार मिलेगा तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक जैविक उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी पूर्व प्रधान कुलबीर चौहान तथा कृषि एवं ग्राम्य विकास विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love