प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जनपद पौड़ी में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने के महाअभियान का शुभारंभ किया गया। जनपद के विभिन्न पोलियो बूथों पर सुबह से ही अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला और वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए बूथों पर पहुंचे। अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय पौड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस वर्ष जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,404 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए पर्याप्त संख्या में पोलियो बूथ स्थापित किए हैं। इसके साथ ही बस स्टैंड बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ट्रांजिट टीमें तथा दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जो बच्चे रविवार को किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुंच पाए उन्हें अगले दो से तीन दिनों तक चलने वाले विशेष मॉप-अप अभियान के दौरान एएनएम आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से देश को पूरी तरह मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने और सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई भी बच्चा 'दो बूंद जिंदगी की' से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एल.एम.सेमवाल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अमित मेहरा सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार एएनएम विधि भंडारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जनपद पौड़ी में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने के महाअभियान का शुभारंभ किया गया। जनपद के विभिन्न पोलियो बूथों पर सुबह से ही अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला और वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए बूथों पर पहुंचे। अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय पौड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस वर्ष जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,404 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए पर्याप्त संख्या में पोलियो बूथ स्थापित किए हैं। इसके साथ ही बस स्टैंड बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ट्रांजिट टीमें तथा दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जो बच्चे रविवार को किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुंच पाए उन्हें अगले दो से तीन दिनों तक चलने वाले विशेष मॉप-अप अभियान के दौरान एएनएम आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से देश को पूरी तरह मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने और सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई भी बच्चा ‘दो बूंद जिंदगी की’ से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एल.एम.सेमवाल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अमित मेहरा सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार एएनएम विधि भंडारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।