प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी श्रावण कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम यातायात व्यवस्था एवं मेले के सफल संचालन को लेकर पौड़ी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर स्थित जिला पंचायत बैरियर पार्किंग का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाहन पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने कोठार बायपास मार्ग पार्वती माता मंदिर पार्किंग झिलमिल गुफा क्षेत्र तथा पुंडरासूं चौक से पुलिया खेत तक यातायात संचालन भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने तोली मंदिर गेट से श्री नीलकंठ महादेव मंदिर तक पैदल मार्ग का भी निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा भीड़ नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान पुलिस जवानों के लिए तैयार की जा रही बैरक तथा नवनिर्मित नीलकंठ पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रावण कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुचारु यातायात व्यवस्था भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Spread the love